दो रूप जल के
पानी जो हम पीते हैं,
जो इतना मीठा लगता है,
जीवन का एक रूप है पानी,
यह बात मैंने है मानी।
लेकिन अगर बाढ़ आ जाए,
या फिर समुंदर की लहरें छा जाएँ,
जो पानी जीवन का रूप था,
वही मरण का कारण हो जाए।
प्यासे को जीवन है देता,
ज्यादा पीलो, तो जान भी ले लेता।
थोड़ा हो तो दिल को भाए,
ज्यादा हो, तो डुबा ले जाए।


